पास्टर पी.ए.वी. साम अपना दौड़ पुरे किए

पास्टर पी.ए.वी. साम को दिल का दौरा पड़ने के कारण २५ सितम्बर २०२० के सुबह कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। 

0 1,040

चर्च ऑफ गॉड वेस्ट एशिया के पूर्व अधीक्षक पास्टर पी.ए.वी. साम को दिल का दौरा पड़ने के कारण आज सुबह कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। पास्टर पी.ए.वी साम तमिलनाडु के मूल निवासी और प्रसिद्ध पास्टर ए आर टी अथिशयम के पुत्र है। वह चर्च ऑफ गॉड के इतिहास में पहले भारतीय पश्चिम एशियाई अधीक्षक थे।

पास्टर पी.ए.वी. साम का जन्म 22 अप्रैल, 1936 में केरल के कोट्टारकारा के पास कारिक्कम में हुआ था। वह एक बाइबल विद्वान, सक्षम प्रशासक, कन्वेंशन और पुनरुद्धार वक्ता के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली लेखक के रूप में प्रसिद्ध है।